Sunday, October 4, 2020

कांग्रेसियों ने प्रदेश मंत्री अरविंद भदौरिया का जलाया पुतला

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में यहां ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बीना तिराहे पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री अरविन्द भदौरिया के विरोध में नारे लगाते हुए पुतला जलाया गया।

इस मौके पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव विकास शर्मा ने कहा कि जब तक मंत्री अरविन्द भदौरिया को मंत्रीमण्डल से बर्खास्त नहीं किया जाता तब तक प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता इसी प्रकार विरोध करते रहेंगें।

विरोध प्रदर्शन में ब्लाॅक अध्यक्ष गोविंदसिंह दांगी, पूर्व नपा अध्यक्ष एचयू खान, सरवरखां पटेल, संतोष प्रजापति, रानी अहिरवार, नजीर खां मंसूरी, जफर खान, पूर्व पार्षद लालू पेन्टर, मेहफूज खां, निर्भयसिंह यादव, कलीम उल्ला खान सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

बर्खास्त और विधायक पद से निलंबन की मांग

मेहलुआ चौराहा. ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुरवाई द्वारा मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री अरविंद भदौरिया द्वारा पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव पर जो गलत टिप्पणी की थी उसके विरोध में रविवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विकास शर्मा के नेतृत्व में अरविंद भदौरिया का पुतला जलाया गया।

इसके अलावा विरोध प्रकट ज्ञापन सौंपकर राज्यपाल से मांग की गई मंत्री अरविंद भदौरिया को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए और विधायक पद से भी निलंबित किया जाए। अखिल वर्ष के युवा यादव महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजा यादव ने बताया कि अगर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्री अरविंद भदौरिया को बर्खास्त नहीं करते तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congressmen burnt effigy of state minister Arvind Bhadoria


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/kurwai/news/congressmen-burnt-effigy-of-state-minister-arvind-bhadoria-127781934.html

No comments:

Post a Comment