दिव्यांग, कोरोना संक्रमित और 80 साल से अधिक उम्र के वोटरों से डाक मतपत्र के लिए आवेदन लेने के लिए प्रशासन ने कलेक्टोरेट में व्यवस्था कर दी है। व्यवस्था करने वाले अफसर यह भूल गए कि डबरा के दिव्यांग, कोरोना संक्रमित और 80 साल से अधिक उम्र के वोटर सिर्फ आवेदन देने कलेक्टोरेट कैसे आएंगे। उल्लेखनीय है कि आयोग ने इनकी सुविधा के लिए पोलिंग सेंटर तक न पहुंचने की स्थिति में इन्हें घर से ही डाक मतपत्र देकर वोट डालने की व्यवस्था की है। ऐसे वोटर डाक मतपत्र के लिए अधिसूचना जारी होने अर्थात 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे।
डबरा के बुजुर्ग और दिव्यांग भी कलेक्टोरेट आएंगे
- ग्वालियर विधानसभा के वोटर रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम प्रदीप तोमर को कलेक्ट्रेट के कक्ष क्र.-208 में आवेदन करेंगे।
- ग्वालियर पूर्व के वोटर रिटर्निंग ऑफिसर व एसडीएम मुरार एचबी शर्मा के पास कलेक्ट्रेट के कक्ष क्र.-108 में आवेदन जमा करेंगे।
- डबरा (अजा) विधानसभा के दिव्यांग, बुजुर्ग व कोरोना संक्रमित मरीज भी डाक मतपत्र के लिए एसडीएम डबरा प्रदीप शर्मा को कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर-106 में आवेदन देंगे।
चुनाव ड्यूटी से महिलाओं को नहीं मिलेगी छूट
भारतीय यात्रा प्रबंधन संस्थान में तीन दिन की पहली ट्रेनिंग 6 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। पहली ट्रेनिंग में पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी नंबर-1 को बुलाया गया है। इनमें 60 फीसदी शिक्षा विभाग से हैं। चूंकि तीनों उप चुनाव शहरी क्षेत्र में हैं, इसी कारण 35 फीसदी महिलाओं को चुनाव ड्यूटी पर लगाया जा रहा है। सोमवार तक पहली ट्रेनिंग के लेटर सभी अधिकारी-कर्मचारियों के पास पहुंच जाएंगे।
सिर्फ डबरा विस में ही 5742 बुजुर्ग और दिव्यांग
डबरा के 80 साल से अधिक उम्र वाले 2536 और दिव्यांग 3206 वोटरों को 45 किलोमीटर दूर ओहदपुर स्थित कलेक्टोरेट आना होगा। इनकी कुल संख्या 5742 है, यदि ये ग्वालियर नहीं आएंगे तो इनमें से सिर्फ सक्षम ही पोलिंग सेंटर तक पहुंचेंगे। जो शारीरिक रूप से ज्यादा कमजोर या फिर अधिक दिव्यांग होंगे वे पोलिंग सेंटर तक नहीं आने के कारण वोट नहीं डाल पाएंगे। ग्वालियर विधानसभा में ऐसे 5265 जबकि ग्वालियर पूर्व में 5531 वोटर हैं। इन्हें डाक मतपत्र की सुविधा आयोग के निर्देश पर मिल सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/the-elderly-and-divyang-of-dabra-will-have-to-come-to-the-collectorate-45-km-away-to-apply-for-the-postal-ballot-127780427.html
No comments:
Post a Comment