Tuesday, October 6, 2020

कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला, कर्मचारी संगठन हुए एकजुट

कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक शासकीय उमावि पिपलौदा में हुई। मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ पिपलौदा के तहसील अध्यक्ष पवन पटवा, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जैन, जिला सचिव राजेंद्र त्रिवेदी ने बताया विकासखंड के सहायक वर्ग 3 नितिन नांदेचा व गणक मनोज चौहान की ड्यूटी कोविड कंट्रोल रूम रतलाम में लगा दी। इससे कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 15 संकुल के डीडीओ में कार्यरत प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक, अध्यापक, लिपिक सहित लगभग 700 कर्मचारियों का वेतन कर्मचारियों को नहीं मिला। जब तक कार्यमुक्त नहीं होते, वेतन में परेशानी आएगी। इसे लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया जा रहा था। इस दौरान सहायक संचालक महेश मिश्रा ने बताया कि कर्मचारियों को जल्द कार्यमुक्त करवा दिया जाएगा। भविष्य में वेतन संबंधी परेशानी नहीं होने का आश्वासन भी दिया। आश्वासन के बाद कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया गया। तहसील सचिव जितेंद्र सिंह राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष बगदीराम सोलंकी, संभागीय पदाधिकारी आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेशचंद्र जगदेव, अंबाराम बोस सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Employees did not get salary, employee organizations united


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/employees-did-not-get-salary-employee-organizations-united-127788702.html

No comments:

Post a Comment