Tuesday, October 6, 2020

दाे लाख रु. का कर्ज नहीं चुका रहा था ताे चचेरे भाई ने ही चुरा लिया ट्रैक्टर, पकड़ाया

किशनगंज पुलिस ने ट्रैक्टर चाेरी के मामले में फरियादी के चचेरे भाई काे पकड़ा है। उसने दाे लाख रु. कर्ज की राशि नहीं चुकाने पर फरियादी का ट्रैक्टर चाेरी कर लिया था। किशनगंज थाना प्रभारी शशिकांत चाैरसिया ने बताया कि साेमवार रात काे पिपल्या मल्हार निवासी विकास यादव का ट्रैक्टर चाेरी हाे गया था। जिसके बाद उसने चाेरी की रिपाेर्ट दर्ज करवाई।
मामले में मंगलवार सुबह जब जांच शुरू की ताे पता चला की फरियादी ने अपनी बुआ के लड़के विनय उर्फ गाेलू यादव निवासी भागीरथपुरा से दाे लाख रु. कर्ज लिया था। वह कर्ज चुका नहीं रहा था। विनय ने फरियादी का ट्रैक्टर चाेरी किया व ले गया। इस मामले में पुलिस ने आराेपी विनय को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/two-lakhs-the-cousin-stole-the-tractor-was-not-paying-the-debt-127788695.html

No comments:

Post a Comment