तीर्थनगरी के पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी कार्तिक निवास में अधिक मास में शुक्रवार से श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुुई। इससे पहले कलश यात्रा निकली गई। कथा के पहले दिन चामुंडिका धाम धनोरा वाले कथावाचक पं. मोहित शास्त्री ने कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा अधिकमास में कथा सुनने से दोगुना फल मिलता है। भागवत कथा एक मात्र ऐसा ग्रंथ है जिसके सुनने से सभी दुख दूर हो जाते हैं। उन्होंने भक्ति ज्ञान वैराग्य एवं धुंधकारी मोक्ष की कथा सुनाई। प्रतिदिन कथा दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक हो रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/hearing-the-story-in-adhikamas-gives-double-the-result-shastri-127775904.html
No comments:
Post a Comment