सांईनाथ कॉलोनी और सलामत राय नगर के लोगों ने पेयजल की समस्या को लेकर निगम आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कॉलोनी निवासी रचना तिवारी, अजय दांभक, राजेंद्र शर्मा, राजू कोल्ते ने बताया कि उपरोक्त दोनों कॉलोनियों के बीच एक ट्यूबवेल है, वह भी बंद पड़ा है। उसे चालू कर नर्मदा के अनियमित जलप्रदाय से मुक्ति दिलाएं। लोगों ने कहा 10-10 दिन जल प्रदाय नहीं किया जाता है और जल कर पूरा लिया जा रहा है। इस पर आयुक्त ने समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/memorandum-submitted-to-commissioner-regarding-drinking-water-problem-127775902.html
No comments:
Post a Comment