चेतक ब्रिज के पास इंटर स्टेट बस टर्मिनस (आईएसबीटी) पर स्मार्ट टॉयलेट के नाम पर कैफेटेरिया खोलने की तैयारी की जा रही है। कहा जा रहा है कि इस टॉयलेट का निर्माण और संचालन करने वाली एजेंसी कैफेटेरिया से टॉयलेट निर्माण का खर्चा निकालेगी। आईएसबीटी पर दिनभर आने वाले यात्रियों और परिसर में मौजूद दफ्तरों में आने वाले आगंतुकों की संख्या के हिसाब से यहां कैफेटेरिया का संचालन फायदे का ही सौदा ही साबित होगा।
आईएसबीटी से 210 बसों का संचालन होता है और रजिस्ट्री जैसा बड़ा दफ्तर यहां पर है। नगर निगम के भी कुछ दफ्तर यहां लगते हैं। एक अनुमान के अनुसार आईएसबीटी परिसर में एक दिन में 12 हजार लोगों की आवाजाही होती है। पूरे परिसर में खान- पान के लिए कुछ छोटे रेस्टोरेंट हैं, लेकिन कैफेटेरिया नहीं है।
आईएसबीटी के भीतर के टॉयलेट रहते हैं गंदे
आईएसबीटी पर सुलभ शौचालय और शी लाउंज की स्थिति तो ठीक है, लेकिन बिल्डिंग के अंदर जो टॉयलेट्स हैं, उनका मेंटेनेंस नहीं होता। अधिकतर गंदगी से पटे पड़े रहते हैं। इनकी व्यवस्था नगर निगम के स्टाफ के भरोसे है।
जमीन का सही उपयोग, लोगों को मिलेगी सुविधा
आईएसबीटी पर अधिक संख्या में टॉयलेट जनहित में हैं। वहां अकेले स्मार्ट टॉयलेट ही नहीं, रेस्तां, कैफेटेरिया जैसीं सुविधाएं भी आम लोगों को मिल सकेंगी। यह उस जगह का सदुपयोग ही है।
-आदित्य सिंह, सीईओ बीसीएलएल व स्मार्ट सिटी कंपनी
शी-लाउंज के पास ही बनेगा नया टॉयलेट
आईएसबीटी में शी-लाउंज के पास खाली पड़ी बेशकीमती जमीन का उपयोग भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) द्वारा स्मार्ट पब्लिक टॉयलेट बनाने के लिए किया जा रहा है, जबकि वर्तमान में आईएसबीटी पर शी-लाउंज समेत बाहर से लेकर भीतर तक 6 पब्लिक टॉयलेट हैं। इन टॉयलेट पर कभी भी लोगों को इंतजार करते हुए नहीं देखा गया, यानी यहां आ रहे लोगों के हिसाब से टॉयलेट पर्याप्त हैं।
बीसीएलएल ने जनवरी 2020 में रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल डॉक्यूमेंट निकाल कर स्मार्ट पब्लिक टॉयलेट की डिजाइन से लेकर उसे बनाने और मेंटेनेंस सहित संभालने के लिए पीपीपी मोड पर संचालित करने दूसरी बार टेंडर निकाला था। लेकिन कोविड-19 संक्रमण के चलते स्मार्ट पब्लिक टॉयलेट का काम शुरू नहीं हो सका था। अब एक बार फिर इसके लिए टेंडर जारी किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/preparation-to-open-cafeteria-now-in-the-name-of-smart-toilet-smart-city-withdraws-tender-for-construction-on-precious-land-127775390.html
No comments:
Post a Comment