Friday, October 2, 2020

शहर में काेराेना संक्रमितों में 16% को पाॅजिटिव लोगों से मिला संक्रमण, इनमें से 11 फीसदी में ही उभरे लक्षण

भाेपाल में काेराेना पाॅजिटिव मरीजाें के संपर्क में आए 16.4% लोग काेराेना संक्रमित हुए हैं। इनमें से 11.7 प्रतिशत लाेग ऐसे हैं, जिन्हें पाॅजिटिव हाेने से पहले सर्दी, खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ हुई। इतना ही नहीं, काेराेना संक्रमित के संपर्क में आने से पाॅजिटिव हुए 4.7% मरीजाें में लक्षण ही नहीं उभरे। यह खुलासा नेशनल हेल्थ पाेर्टल पर अपलाेड की गई भाेपाल की पेशेंट एनालिसिस रिपाेर्ट में हुआ है।

रिपाेर्ट के मुताबिक शहर के काेविड पाॅजिटिव 22.3 फीसदी मरीज, गंभीर सांस राेग से पीड़ित (सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस- सारी) हैं, जाे अस्पताल, फीवर क्लीनिक, सेंपल कलेक्शन सेंटर पर सांस लेने में तकलीफ बढ़ने के बाद काेविड जांच कराने पहुंचे थे। स्वास्थ्य संचालनालय के अफसराें के मुताबिक इसकी वजह सांस राेग से पीड़ित मरीजाें द्वारा काेविड गाइडलाइन का पालन नहीं करना है।

  • बढ़ता संक्रमण... नेशनल हेल्थ पाेर्टल पर अपलाेड की गई भाेपाल की पेशेंट एनालिसिस रिपाेर्ट में हुआ खुलासा
  • अफसरों का दावा... सांस राेग से पीड़ित मरीजाें ने नहीं किया काेविड कंट्राेल की गाइडलाइन का पालन

राजधानी में किस श्रेणी के कितने कोरोना पॉजिटिव मरीज

2.68 लाख की हो चुकी जांच- भाेपाल में 55% पाॅजिटिव मरीज 18 से 44 साल के
स्वास्थ्य संचालनालय की पेशेंट एनालिसिस रिपाेर्ट के अनुसार भाेपाल में 2 लाख 68 हजार काेराेना संदिग्धाें के नमूनाें की जांच की गई। इनमें से 19,533 (7.28) पाॅजिटिव निकले हैं। अलग-अलग लैब में जांचे गए नमूनाें में 62 फीसदी 18 से 44 साल आयु वर्ग के मरीजाें के हैं, जिनमें से 55 प्रतिशत काेराेना संक्रमित निकले हैं। वहीं 11 प्रतिशत काेराेना संक्रमिताें की उम्र 60 साल से ज्यादा उम्र के हैं।

राज्य सरकार के स्टेट काेविड काेऑर्डिनेटर डाॅ. लाेकेंद्र दवे ने बताया कि काेराेना मरीज के संपर्क में आने वालाें में से सिर्फ 11.7% लाेगाें में लक्षण रिपाेर्ट पाॅजिटिव आने से पहले उभरे। ऐसा संपर्क में आए व्यक्ति में संक्रमण का स्तर ज्यादा हाेना है।

संक्रमितों में 65% पुरुष: शहर में मिले कोविड संक्रमितों में 65 फीसदी पुरुष और 35 फीसदी महिलाएं शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
60 साल व उससे ज्यादा उम्र के 7% लोग ही जांच कराने पहुंचे, इनमें 11% पॉजिटिव निकले


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/in-the-city-16-of-karena-infected-people-received-positive-infection-only-11-of-these-symptoms-emerged-127775381.html

No comments:

Post a Comment