नगर में नल जल योजना की पाइप लाइन डालने के लिए रियान वाटर टेक प्रालि कंपनी ने महीने भर पहले मुख्य मार्ग के दोनों ओर जेसीबी से खोदकर पाइप लाइन डाली थी लेकिन खुदाई के बाद गड्ढों को भर कर रोलर मशीन से दबाई नहीं की गई। जिसके कारण आए दिन वाहन चालक गड्ढों में गिर कर चोटिल हो रहे हैं।
नगर के पंकज चोकड़े, कमल राठौड़, संजय पाटीदार, नितिन पाटीदार, अजय पाटीदार ने बताया नल जल योजना के लिए एक महीने पहले डाली पाइप लाइन रोड के दोनों साइड जेसीबी मशीन से खोदकर डाली गई लेकिन पाइप लाइन डालने के बाद ठेकेदार ने जेसीबी मशीन से मिट्टी डालकर रोलर मशीन से दबाए नहीं की। जिससे खोदी गई जगह में रोड के पास एक फिट गहरे व बड़े लंबे गड्ढे हो गए है। जिसके कारण वाहन चालक आए दिन गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी नितिन पाटीदार, संजय पाटीदार ने कहा बिडिंग मटेरियल सामान के ट्रक व सीमेंट के भरे ट्राले दुकान के समान के आते रहते हैं। साथ ही रोजाना बिल्डिंग मटेरियल का सामान ग्राहक लोडिंग वाहन में लेकर जाते हैं। इन गड्ढों में वाहन फंस जाते हैं। लोडिंग वाहन पलटने का डर बना रहता है। इससे किसी दिन बड़ी दुर्घटना न हो जाए। नगरवासियों ने नल जल योजना पाइप लाइन के लिए खोदी जगह पर गड्ढों को भरकर रोलन मशीन से दबाए कर समतल करने की मांग की गई है।
^मार्ग गिला होने के कारण छोटा रोलर फसने की वजह से रोड की साइट की दबाई का काम बंद है। जल्द ही गड्ढों को भरकर बड़े रोलर से दबाई का काम शुरू कराकर मार्ग की साइट को दुरुस्त कराएंगे।
-विकास कड़ोले, साइड इंजीनियर नलजल योजना
इधर, बड़वाह-धामनोद रोड पर गड्ढों से हादसों का डर
धामनोद से बड़वाह के 60 किलोमीटर लंबे मार्ग पर कई जगह गड्ढे होने से दो व चार पहिया वाहनों के अलावा बड़े वाहनों को निकालने में परेशानी हो रही है। नगर से 4 किलोमीटर दूर दशहरा बाबा मंदिर के सामने रोड के बीच लंबा गड्ढा राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। यहां पास ही मोड़ होने से तेज गति में वाहन आने पर उछल जाते है। वाहन क्रासिंग के दौरान भी हादसों की आशंका रहती है। यही स्थिति महेश्वर से धामनोद की ओर जाने वाले मार्ग पर भी बनी हुई हैं। नगर में महेश्वरी नदी पुलिया के ऊपर लोहे की प्लेट निकल गई है। कई बार बड़े वाहन निकलने के बाद यह सड़क से 6 इंच ऊपर दिखाई देती है। छोटे वाहन निकालते समय हादसों का भय बना रहता है। इस मामले में एमपीआरडीसी की सहायक प्रबंधक वर्षा अवस्थी ने बताया धामनोद से बड़वाह मार्ग के लिए वर्क आर्डर हो चुका है। जल्द मुख्य मार्ग पर हो रहे गड्ढों को भरने का काम शुरू करवाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/vehicle-drivers-falling-due-to-not-being-pressed-by-pits-accidents-are-happening-every-day-127772709.html
No comments:
Post a Comment