Thursday, October 1, 2020

अवैध मुरम से भरे डंपर को किया जब्त, चालक के खिलाफ केस

गुरुवार को जिले के खनिज विभाग के अधिकारियों ने अवैध मुरम से भरे एक डंपर पर कार्रवाई की। खनिज अधिकारी रीना पाठक ने बताया लगातार क्षेत्र में अवैध उत्खनन की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद यह कार्रवाई की। शासन के राजस्व की चोरी करना कानूनी अपराध है। इस श्रेणी में कोई भी वाहन चालक उत्खनन करते पाए जाएगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सनावद में अवैध रूप से बालू रेत से भरे डंपर व ट्राले की सूचना भी लगातार मिल रही है। खनिज विभाग शीघ्र ही इन वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करेगा। चालक से रॉयल्टी मांगी गई। लेकिन उसके पास कोई दस्तावेज नहीं होने से वाहन को पुलिस थाने भेजा गया। चालक पर खनिज अधिनियम की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खनिज अधिकारी प्रियंका अजनारे मौजूद थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/illegal-muram-filled-dumper-seized-case-against-driver-127772707.html

No comments:

Post a Comment