Friday, October 2, 2020

सोशल मीडिया पर दुष्कर्म पीड़िता की तस्वीर को सार्वजनिक करने का आरोप

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की शिकायत चुनाव आयोग में की है। भाजपा नेता व खाद्य आपूर्ति निगम के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हितेश वाजपेयी, संतोष शर्मा व प्रतिनिधिमंडल ने आयोग में कहा कि दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक दुष्कर्म पीड़िता की तस्वीर को सार्वजनिक किया।

एक अस्पताल का फोटो एवं एक साधारण फोटो भी शेयर किया। यह किसी की निजता का हनन है। उन्होंने आरक्षित वर्ग की जनता के मन में वैमनस्य फैलाने के उद्देश्य से उक्त पोस्ट डाली है।

शिकायत में कहा है कि दिग्विजय सिंह ने उक्त फोटो में कांट छांटकर अन्य लड़की का फोटो लगा दिया है और उसे दुष्कर्म पीड़ित लड़की बताया है, जबकि उक्त बालिका का 2 वर्ष पूर्व चंडीगढ़ में निधन हो चुका है। इसलिए दिग्विजय सिंह के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/accused-of-making-the-picture-of-the-rape-victim-public-on-social-media-127775824.html

No comments:

Post a Comment