Monday, October 5, 2020

सीवरेज के कार्यों में बरती जा रही अनियमितताओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ से की चर्चा

सीवरेज योजना के तहत कार्यों में बरती जा रही अनियमितताओं को लेकर सोमवार को भाजपा नेताओं ने नपा सीएमओ राधेश्याम मंडलोई से मिलकर चर्चा की। सीवरेज के कार्य को गति देने व खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। शिकायती आवेदन दिया। नपा सीएमओ ने इन समस्याओं को जल्द समाधान के लिए आश्वस्त किया। चंद्रपालसिंह तोमर ने बताया धीमी गति से चल रहा सीवरेज कार्य शहरवासियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सीवरेज के लिए महीनों पहले गली-मोहल्लों में खोदी गई सड़कों की मरम्मत भी नहीं की जा रही है। महिम ठाकुर व सुरेंद्र पंड्या ने कहा- लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी बन रही है। इससे लोगों में आक्रोश है। बृजेंद्र जोशी व संजय मुथा ने मेन चौराहा स्थित इंदिरा मार्केट के नाले की दुर्दशा के बारेे में बताया। जिस पर सीएमओ ने कहा कि एक दो माह में नाले का निर्माण कार्य हो जाएगा। शीघ्र ही पोल शिफ्टिंग सहित अन्य कार्य के लिए वर्क आर्डर जारी किए जाएंगे। कंवर कॉलोनी स्थित उद्यान के नामकरण व सौंदर्यीकरण के लिए भी आवेदन दिया गया। इस दौरान मंडल महामंत्री निखिलेश खंडेलवाल, जिम्मी तोमर, योगेश तिवारी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP workers discuss CMO with irregularities in sewerage operations


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/badwah/news/bjp-workers-discuss-cmo-with-irregularities-in-sewerage-operations-127785013.html

No comments:

Post a Comment