भिंड रोड पर बालाजी ज्वेलर्स के संचालक सुरेंद्र सोनी को गोली मारकर 8 लाख रुपए का सोना लूटने वाले दो बदमाश मनीष पुत्र रामदत्त शर्मा निवासी गीलापुरा थाना अंबाह, मुरैना और संजय उर्फ संजू पुत्र विजयराम जाटव निवासी रामदगन, पोरसा को क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया है। इनका एक साथी भूरा जाटव निवासी धनसुला मुरैना पुलिस ने पकड़ लिया था। क्राइम ब्रांच ने दो बदमाश तो पकड़ लिए लेकिन पूरा सोना बरामद नहीं हुआ है।
अधिकांश माल एक लुटेरे की मां लेकर फरार हो गई। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस की टीम रविवार को मनीष के घर भी पहुंची लेकिन ताला लगा मिला। पकड़े गए दो लुटेरों से करीब एक साल पहले मुरार में सराफा कारोबारी से हुई लूट का भी खुलासा हुआ है। इस संबंध में क्राइम ब्रांच की टीम अभी और पूछताछ कर रही है।
महिला से पर्स लूट ले गए बदमाश: रविवार रात आठ बजे मुरार इलाके में पैदल जा रही आदित्य नगर निवासी रीता शर्मा का पर्स बाइक सवार बदमाश लूट ले गए। पर्स में रुपए व मोबाइल रखा हुआ था। मुरार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एक जगह सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। रात में एसपी अमित सांघी घटनास्थल पर पहुंचे।
कार में आग लगाई: उपनगर ग्वालियर की घासमंडी में ट्रेवल्स संचालक नीलेश राय के घर के बाहर खड़ी कार में किसी ने आग लगा दी। पुलिस को ऑयल का डिब्बा एवं लकड़ी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, नीलेश रात को कार घर के बाहर खड़ी कर सोने चले गए थे। आशंका है कि कार में आग उनके किसी पुराने कर्मचारी या परिचित ने लगाई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/the-robbers-mother-caught-robbing-gold-from-a-bullied-businessman-caught-two-crooks-balaji-jewelers-operator-was-robbed-on-bhind-road-127780514.html
No comments:
Post a Comment