स्टेट बार काउंसिल ने प्रदेश में वकीलों के सभी संघों के लिए आदेश जारी किए हैं कि कोरोना काल में किसी तरह के चुनाव फिलहाल नहीं कराए जाएंगे। जिस संघ का कार्यकाल पूरा हो चुका है, जिनका बाकी है वहां अभी चुनाव नहीं होंगे। उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट बार एसोसिएशन और इंदौर अभिभाषक संघ का कार्यकाल पूरा हो गया है। वकीलों ने चुनाव कराने के लिए काउंसिल को पत्र लिखा था। काउंसिल के सचिव प्रशांत दुबे ने एक पत्र जारी किया है।
इसमें उल्लेख किया है कि कोरोना काल में चुनाव कराए जाना संभव नहीं है। वकीलों के इकट्ठा होने पर संक्रमण का खतरा हो सकता है। पिछले दिनों हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों ने भी काउंसिल को पत्र लिखकर चुनाव कराने की मांग की थी। उल्लेखनीय है कि वकील भी संक्रमित हो रहे हैं। जिला कोर्ट में आठ तो हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के 14 सौ से ज्यादा सदस्य हैं। इसके लिए प्रशासन से भी अनुमति लेना होती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/the-state-bar-council-ordered-no-elections-to-be-held-in-the-corona-era-127833726.html
No comments:
Post a Comment