मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सोनिया गांधी को लिखे गए पत्र के जबाव में सोमवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि मैने अपने 40 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में सदैव महिलाओं का सम्मान किया है और हमेशा करूंगा, लेकिन महिलाओं के सम्मान का दिखावा कर आपकी तरह कुत्सित राजनीति कभी नहीं करूंगा।
महिलाओं के संबंध में मैंने कभी भी अशोभनीय टिप्पणी नहीं की है जबकि आपकी पार्टी के कई नेता महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी के आदी हैं। कल ही आपकी पार्टी के केंद्रीय मंत्री कांग्रेस में शामिल हुए नए सदस्यों जिनमें महिला सदस्य भी हैं, को ‘रिजेक्टेड माल’ बता रहे थे और आज आपकी सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की पत्नी को ऐसे शब्दों से संबोधित किया है, जिसे बोलना तो दूर सुनना भी उचित नहीं माना जाता है।
अच्छा होता कि आप अपने पार्टी अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपने साथियों की अशोभनीय टिप्पणियों की जानकारी देते। साथ ही प्रदेश की महिलाओं से क्षमा याचना करते हुए वास्तविक मौनव्रत रखते। लेकिन आपका पत्र वोट पाने की राजनीति से प्रेरित है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/mr-senia-remove-kamal-nath-from-all-posts-distressed-and-writing-a-letter-cm-shivraj-127831148.html
No comments:
Post a Comment