जैव विविधता बोर्ड भोपाल, लोकशिक्षण संचालनालय एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय जैव विविधता क्विज का प्रथम चरण हुआ। जिसमें शासकीय उमावि कालूखेड़ा प्रथम , उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम द्वितीय तथा श्री गुरुरामदास पब्लिक स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही।
ऑनलाइन क्विज के आरंभ होने से पहले ही जिलेभर के प्रतिभागी स्कूलों की टीमें अपने अपने कंप्यूटर, लैपटॉप ,मोबाइल पर तैयार थी। ऑनलाइन क्विज में प्रतिभागियों ने 90 प्रश्नों का हल किया क्योंकि इसमें एक्यूरेसी के साथ स्पीड का भी टेस्ट था। कुछ जगह टीमों को तकनीकी समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। तकनीकी समस्या से बचने के लिए उत्कृष्ट विद्यालय में आने वाली टीमों के लिए आवश्यक व्यवस्था भी की गई थी। प्रथम चरण की क्विज में 7 टीमों का चयन द्वितीय मल्टीमीडिया चरण के लिए किया गया। दूसरे चरण के लिए चयनित होने वाली टीमो में उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम, श्री जैन विद्या निकेतन,श्री गुरु रामदास पब्लिक स्कूल, सेंट स्टीफन हायर सेकेंडरी स्कूल, शासकीय उमावि कालूखेड़ा,शासकीय हाई स्कूल घटला, शासकीय उमावि रानीसिंग शामिल थी। जिला शिक्षाधिकारी केसी शर्मा के निर्देशन में जिला नोडल अधिकारी सुभाष कुमावत, जिला क्विज मास्टर गिरीश सारस्वत, वनमण्डलधिकारी डीएस डोडवे तथा अन्य अधिकारियों ने मिलकर पूरी व्यवस्था का संयोजन किया।
45 मिनट में टीमों ने 50 मल्टीमीडिया प्रश्नों का सामना किया
चयनित 7 टीमों ने 4.30 बजे से शुरू होने वाले दूसरे चरण में भाग लिया। जिसमें 45 मिनट में टीमों ने 50 मल्टीमीडिया प्रश्नों का सामना किया। इस रोचक क्विज में प्रतिभागियों ने भारत की समृद्ध जैव विविधता से जुड़े विभिन्न पेड़, पौधों, जीव जंतुओं.. विभिन्न व्यक्तियों, संस्थाओं से सबंधित प्रश्नों को हल किया तो विभिन्न वीडियो में चित्रित घटनाओं व गतिविधियों को पहचाना। जिला नोडल अधिकारी सुभाष कुमावत ने बताया कि पहली बार ऑनलाइन आयोजित होने वाली इस जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय विजेताओं को क्रमशः 3000, 2100, 1500 रुपए की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। जिले में प्रथम स्थान प्राप्त शासकीय उमावि कालूखेड़ा की टीम को 24 अक्टूबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। जिला क्विज मास्टर गिरीश सारस्वत के साथ सहायक क्विज मास्टर केके शर्मा, ललित मेहता वन विभाग के गहलोत, एच.के. पटेल आदि का योगदान रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/district-schools-online-biodiversity-quiz-government-schools-won-kalukheda-school-team-got-first-place-127788706.html
No comments:
Post a Comment