Monday, October 5, 2020

अस्पताल में शव कुतरने के मामले में यूनिक अस्पताल को नोटिस, दो सप्ताह में देना होगा जवाब

यूनिक अस्पताल में कोरोना संक्रमित की मौत के बाद शव को चूहों द्वारा कुतर दिए जाने के मामले में हाई कोर्ट ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। दो सप्ताह में जवाब देना होगा। 87 वर्ष के नवीनचंद्र जैन की पिछले दिनों मृत्यु हो गई थी। बेसमेंट में रखे उनके शव को चूहों ने कुतर दिया था।

पीड़ित परिवार की ओर से अधिवक्ता निमेष पाठक, लकी जैन ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। सोमवार को डिविजन बेंच ने इस मामले की सुनवाई करते हुए अस्पताल व स्वास्थ्य विभाग को नोटिस जारी किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शव को जगह-जगह चूहों ने कुतर दिया था।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/unique-hospital-will-have-to-give-notice-in-case-of-mutilation-of-body-in-hospital-reply-in-two-weeks-127783966.html

No comments:

Post a Comment