Monday, October 5, 2020

70 सफाईकर्मियों ने काम रखा बंद, ट्रेंचिंग ग्राउंड नहीं पहुंच पाया आठ टन कचरा...विरोध में सफाईकर्मियों ने रैली निकाली, दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

हाथरस की घटना के विरोध में सफाईकर्मियों ने सोमवार को सफाई काम बंद रखा। इससे नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। रोजाना करीब 70 सफाईकर्मी व दरोगा नगर की सफाई व्यवस्था देखते है। 5 वाहनों के माध्यम से 8 टन कचरा रोजाना ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचता है। कचरा वाहन नहीं चलने व सफाई नहीं होने से लोगों ने दुकानों व मकानों का कचरा डस्टबिन व थैलियों में भरकर रखा। मंगलवार को भी विरोध स्वरूप सफाईकर्मी काम बंद रखेंगे। इसको लेकर रविवार को सीएमओ को सूचना दी गई थी। सोमवार को सफाईकर्मियों ने नप कार्यालय से तहसील कार्यालय तक रैली निकाली।

यहां तहसीलदार डीडी शर्मा को ज्ञापन दिया। वाल्मीकि समाजजनों ने कहा- उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद उसकी हत्या कर दी गई। दुष्कर्म व हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। विहिप, बजरंगदल, दुर्गावाहिनी व मुस्लिम समाज ने भी ज्ञापन सौंपे। विक्की शिंदे, पंकज चौहान, एमडी चौबे, राजेश गोले, गजराज यादव, दिनेश खटोड़, मनोज पाटीदार, नानूराम सेन, प्रहलाद चावरे, भारत चावरे, दिनेश चावरे, शानू डीगे, शुभम डागर, सचिन चौहान, मुस्लिम समाज सदर सलीम शाह, गुलाम मुस्तफा मंसूरी आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हाथरस की घटना के विरोध में वाल्मीकि समाज ने रैली निकाली।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/maheshwar/news/70-scavengers-shut-down-eight-tons-of-waste-could-not-reach-trenching-ground-scavengers-rally-in-protest-demand-action-on-the-culprits-127785001.html

No comments:

Post a Comment