Monday, October 5, 2020

5 माह में 56, 915 घरों को मिलेगा नल से जल

जिले के 256 गांवों में 56 हजार 915 परिवारों में मार्च तक नल से पानी पहुंचेगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। सर्वे के बाद खुदाई का काम शुरू होगा। 2024 तक जिले के 3 लाख 47 हजार 562 परिवारों को नल जल योजना से जोड़ा जाएगा। इसके लिए गोगावां सहित अन्य जगह पाइप पहुंचा दिए हैं।

जिला जल और स्वच्छता मिशन की बैठक सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागृह में हुई। यहां कलेक्टर अनुग्रहा पी ने योजना के बारे में जानकारी ली। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन यंत्री जितेंद्र मावी ने बताया कि जिले के हर घर में नल से जल पहुंचाने की योजना है। इसमें 1 अप्रैल 2020 तक जिले के कुल 1 लाख 10 हजार 542 परिवारों को पानी मिलेगा। आगामी पांच माह में 256 गांव में 56 हजार 915 परिवारों को मार्च 2021 तक जल मिलेगा। इसके लिए उचित स्थानों पर ट्यूबवेल खनन होंगे। साथ ही कही कुएं होंगे तो उससे पानी लिया जाएगा। करीब 300 किमी तक की पाइप लाइन के माध्यम से लोगों के घरों तक पानी पहुंचेगा।

33 पंचायतों में 100 % किए नल कनेक्शन

बैठक में कार्यपालन यंत्री जितेंद्र मावी ने बताया अब तक जिले की 33 पंचायतों में 100 प्रतिशत नल कलेक्शन किए जा चुके हैं। इसमें खरगोन, भीकनगांव, झिरन्या व कसरावद विकासखंड की 4-4, बड़वाह की 9, महेश्वर की 6 व गोगावां की 2 पंचायतों में कनेक्शन किए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/56-915-houses-will-get-water-from-tap-in-5-months-127784978.html

No comments:

Post a Comment