Monday, October 19, 2020

अब जिस महीने मिलेंगे बिजली बिल, उसी महीने रहेगी ड्यू डेट; 45 की जगह 30 दिन का बिलिंग शेड्यूल

अब उपभाेक्ताओ काे जिस महीने बिजली बिल मिलेंगे, उसकी ड्यू डेट यानी बिल जमा करने की अंतिम तारीख भी उसी महीने की ही रहेगी। इसके लिए कंपनी ने बिलिंग शेड्यूल और साॅफ्टवेयर में भी बदलाव किया है। बिजली कंपनियाें ने यह कवायद ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे के निर्देश पर की है। प्रमुख सचिव दुबे ने बताया कि अभी तक बिलिंग शेड्यूल 45 दिन था, अब उसे वास्तविक खपत के आधार पर का 30 दिन का कर दिया गया है।

अभी तक यह हाेता था
अक्टूबर के एडवांस बिल 20 सितंबर काे दिए जाते थे। इसमें अगस्त के 10 दिन और सितंबर के 20 दिन गिन लिए जाते थे। ड्यू डेट अक्टूबर में हाेती थी। इससे उपभाेक्ताओं काे तीन महीने के दिनाें के गणित काे लेकर कन्फ्यूजन रहता था।

अब यह हाेगा

  • बिल का महीना अक्टूबर है ताे उसमें ड्यू डेट भी अक्टूबर की ही रहेगी।
  • फीडरवार हर महीने 1 तारीख से 18 तारीख तक रीडिंग और बिलिंग हाेगी

वजह...बिल समझने में उपभोक्ताओं को होती थी दिक्कत

  • कहीं एडवांस बिल बंट रहे थे तो कहीं देरी से बिल बांटे जा रहे थे
  • सब्सिडी से जुड़ी शासन की याेजनाएं महीनाें के नाम से आती थीं, इससे गड़बड़ हाेती थी
  • हर डिवीजन और सर्कल का डेटा अलग हाेता था
  • उपभाेक्ताओं काे बिल समझने में कठिनाई आती थी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/now-the-month-the-electricity-bill-will-be-met-the-same-month-will-be-due-30-day-billing-schedule-instead-of-45-127831671.html

No comments:

Post a Comment