Monday, October 19, 2020

उपचुनाव में आम आदमी पार्टी सहित ग्वालियर पूर्व और डबरा से 3-3 व ग्वालियर से 9 दलों ने नहीं उतारे प्रत्याशी

3 नवंबर काे हाेने जा रहे विधानसभा उपचुनाव में ग्वालियर जिले की तीन सीटों पर कुछ राजनीतिक दलाें ने अपने उम्मीदवार ही नहीं खड़े किए हैं।2018 में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी ने भी इस उपचुनाव में एक भी सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त हो जाने के कारण ग्वालियर पूर्व विस क्षेत्र के मुकाबले में सपा बाहर हो गई है।

बहुजन समाज पार्टी जरुर भाजपा-कांग्रेस के बीच पहले की तरह चुनाव लड़ रही है और एक नई पार्टी पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) ने भी तीनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। सोमवार को नाम वापसी के बाद ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व और डबरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 35 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं जबकि 2018 में ये संख्या 44 थी।

उपचुनाव में कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव और कौन से दल हुए गायब

ग्वालियर विस: प्रद्युम्न सिंह तोमर (भाजपा), सुनील शर्मा (कांग्रेस), हरपाल मांझी (बसपा), अनिल कुमार (परिवर्तन समाज पार्टी), चीना बेगम (पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया, डेमोक्रेटिक), रोशन बेग (सपा), निर्दलीय में जितेन्द्र त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह तोमर व सुनील शर्मा।

ये दल चुनाव से बाहर: सपाक्स, भारतीय अपना अधिकार पार्टी, आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय रक्षक मोर्चा, आरक्षण विरोधी पार्टी, राष्ट्रवादी पार्टी, राष्ट्रीय समानता दल, भारतीय जनयुग पार्टी, जयलोक पार्टी।

ग्वालियर पूर्व: मुन्नालाल गोयल (भाजपा), डॉ. सतीश सिकरवार (कांग्रेस), महेश बघेल(बसपा), सुनील शर्मा(सपाक्स) ,हेमन्त रामपुरे(पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया, डेमोक्रेटिक), निर्दलीय में केशकली जाटव, जावेद खान, नरेश कुमार सिंह, बालमुकुंद नामदेव, महेन्द्र कुमार बघेल, मुकेश व मीनाक्षी जैन।

ये दल चुनाव से बाहर: सपा (प्रत्याशी राजेश का नामांकन निरस्त), राष्ट्रीय रक्षक मोर्चा, भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी, आप।

डबरा- इमरती देवी (भाजपा), सुरेश राजे (कांग्रेस), संतोष गौड़ (बसपा), अवतार सिंह(राष्ट्रीय रक्षक मोर्चा),जसवंत सिंह (पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया, डेमोक्रेटिक), राकेश सिंह परिहार(सपा), निर्दलीय में अनिल अगरैया, धर्मेन्द्र सिंह, आरडी मण्डेलिया, मिथुन कोरी, राजेन्द्र सिंह, लाल कृष्ण इंजीनियर, हरचरण व प्रीति जाटव।

2018 के चुनाव में आप को 3 सीट पर मिले थे 3983 वोट

2018 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी तीनों विधानसभा मेंं थे। तब ग्वालियर सीट पर कुलदीप बाथम को 1742 वोट, ग्वालियर पूर्व से मनीक्षा सिंह तोमर को 854 वोट, डबरा से रामवती शाक्य को 1387 वोट मिले थे। पिछले चुनाव में शिवसेना से अकेले दिनेश सिंह ने डबरा विधानसभा से चुनाव लड़ा था। तब उन्हें 2260 वोट मिले थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In the by-election, 3 parties from Gwalior East and Dabra and 9 parties from Gwalior did not field candidates including the Aam Aadmi Party.


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/in-the-by-election-3-parties-from-gwalior-east-and-dabra-and-9-parties-from-gwalior-did-not-field-candidates-including-the-aam-aadmi-party-127831119.html

No comments:

Post a Comment