भोपाल के कटारा हिल्स थाने में 27 साल के एक लड़के ने सगी ताई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। उसे आशंका थी कि उसकी ताई उस पर जादू-टोना करवा रही है। इसके कारण वह बीमार रहने लगा है। हत्या के बाद परिजन ने ही आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जब पुलिस पहुंची तो वह खून से सनी कुल्हाड़ी लिए खड़ा था।
एएसपी राजेश सिंह भदौरिया के अनुसार, घटना कटारा हिल्स के बरई गांव की है। यहां रहने वाली 50 साल की शांति बाई दोपहर करीब 2 बजे घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान उनके सगे देवर का 27 साल का बेटा राजू कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंच गया। उसने मारपीट शुरू कर दी। वह जान बचाने के लिए यहां-वहां भागी, लेकिन राजू ने उनके सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। इससे वे मौके पर ही गिर गईं। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी से एक-दो और वार किए।
ताई पर जादू-टोना कराने का संदेह था
युवक को शांति पर हमला करते देख परिवार के अन्य सदस्यों ने पकड़ लिया।तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। एएसपी भदौरिया ने बताया कि राजू का कहना है कि वह कुछ समय से बीमार चल रहा है। उसकी बीमारी का कोई इलाज नहीं निकल रहा है।
उसे संदेह है कि उसकी ताई उस पर जादू-टोना करवा रही है। इस कारण उस पर दवाई का कोई असर नहीं हो रहा है। इससे वह बीमार होता चला जा रहा है। इसलिए उसने उनकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी के यह शुरुआती बयान हैं। राजू के बयानों की जांच की जाएगी। उसके बाद ही हत्या के असल कारणों का पता चल सकेगा।
मौके पर ही परिजन ने पकड़ लिया
परिजन ने पुलिस को बताया कि राजू हत्या करने के इरादे से ही कुल्हाड़ी लेकर आया था और उसमें शांति पर हमला कर दिया। वह उसके हमले से बच नहीं पाए। हत्या के बाद राजू ने भागने की कोशिश नहीं की और उन्होंने उसे पकड़ लिया। पुलिस के आने के बाद उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/jadu-tona-murder-in-madhya-pradesh-bhopal-27-year-old-boy-killed-his-tai-at-katara-hills-127832014.html
No comments:
Post a Comment