Wednesday, October 21, 2020

आज नवगठित सिराली नगर परिषद के 15 वार्डों के लिए होगा आरक्षण

नवगठित नगर परिषद सिराली के 15 वार्डों के लिए पहली बार आरक्षण की प्रक्रिया गुरुवार को दोपहर 12 बजे से कलेक्टोरेट सभागार में हाेगी। आरक्षण कलेक्टर संजय गुप्ता की अध्यक्षता में हाेगा। शासन ने 2 जुलाई और 4 अक्टूबर 2018 को इसकी अधिसूचना जारी की थी। 3 ग्राम पंचायतों को मिलाकर यह नई परिषद बनी है जिसमें पहली बार चुनाव होंगे।
नगर परिषद में सिराली ग्राम पंचायत के अलावा बंदी मुहाडिया और रामपुरा तथा विक्रमपुरकला गांव शामिल किया गया है। नगर परिषद में 15 वार्ड होंगे। जिनका प्रतिनिधित्व अब पार्षद करेंगे। इन वार्डों में पहली बार अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को प्रतिनिधित्व का मौका मिलेगा इसके आरक्षण की प्रक्रिया गुरुवार को होगी।
तेजी से होगा विकास : अभी तक ग्राम पंचायत होने के कारण विकास कार्यों के लिए शासन से जिला पंचायत के माध्यम से सीमित बजट मिलता था। नगर परिषद का दर्जा मिलने के बाद राज्य शासन से विकास कार्यों के लिए ज्यादा राशि मिलेगी। इससे यहां तेजी से विकास होगा, लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/today-reservation-will-be-done-for-15-wards-of-newly-formed-sirali-municipal-council-127838281.html

No comments:

Post a Comment