जिला निर्वाचन अधिकारी ने हाई कोर्ट में जवाब पेश किया है कि सांवेर विधानसभा में 1274 मतदाताओं के नाम गलत तरीके से जुड़े थे। इन सभी नामों को हटा दिया है। वहीं याचिकाकर्ता का कहना है कि और भी नाम गलत तरीके से जुड़े हैं।
मतदाता सूची का पुनरीक्षण फिर से कराया जाए तो इसका खुलासा हो जाएगा। चुनाव कार्यक्रम घोषित करने से पहले सूची पर दावे-आपत्ति नहीं बुलाए गए। मतदाता सूची को शुद्ध किए बिना ही सीधे जारी कर दिया। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता रवींद्र सिंह छाबड़ा पैरवी कर रहे हैं। मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने जवाब पेशकर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/1274-names-were-wrongly-associated-with-election-officer-sanwar-in-the-high-court-there-will-be-a-hearing-in-the-high-court-on-tuesday-127784077.html
No comments:
Post a Comment