सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमण के चार नए मरीज मिले हैं। जबकि एक पुराना मरीज स्वस्थ हो गया हैं। इस प्रकार से जिले में एक्टिव केस की संख्या 23 हो गई है। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1110 हो गई है। वहीं ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा 1080 पर पहुंच गया है।
यहां बता दें कि जिले में अटेर रोड पर 38 वर्षीय युवक, शहर के वार्ड क्रमांक 36 गोविंद नगर निवासी 24 वर्षीय महिला, वीरेंद्र वाटिका निवासी 37 वर्षीय युवक और भिंड 42 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा शहर के वार्ड क्रमांक 6 लश्कर रोड निवासी 45 वर्षीय युवक ने कोरोना को हरा दिया है। एक ओर उपचुनाव के दौर में लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को भूलते जा रहे हैं। वहीं दूसरे ओर जिले में सैंपलिंग कम होने की वजह से कोरोना संक्रमितों की संख्या घटती जा रही है। जबकि अभी खतरा टला नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने सर्दी में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने का अंदेशा जताया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/four-new-positives-found-one-old-patient-became-healthy-now-total-1110-infected-127851786.html
No comments:
Post a Comment