इस साल शादियों का सपना देख रहे युवाओं के लिए
शादी के लिए 7 शुभ मुहूर्त है। 11 दिसंबर के अंतिम शुभ मुहूर्त होने के बाद फिर रोक लग जाएगी। इसके बाद
यह रोक 22 अप्रैल 2021 को हटेगी। ऐसा ग्रहों के अस्त होने व खरमास होने के कारण होगा। तब तक लोगों को इंतजार करना होगा।
पं. कैलाश भट्ट बताते है कि शादी, सगाई और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ महीना, तिथि, वार, नक्षत्र और शुभ दिन का विचार किया जाता है। वर, वधु व मांगलिक कार्य कर रहे व्यक्ति की राशि के हिसाब से शुभ मुहूर्त निकलता है। इस साल के ढाई माह में विवाह व शुभ कार्यों के लिए सिर्फ 9 दिन ही शुभ मुहूर्त रहेंगे। 25 नवंबर को देव उठानी ग्यारस के साथ शादी व शुभ कार्यों की शुरूआत होगी। शादियों के लिए 11 दिसंबर को इस साल का लास्ट शुभ मुहूर्त होगा।
22 अप्रैल 2021 में रहेगा पहला मुहूर्त
पं. कैलाश भट्ट के अनुसार 15 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में आ जाने से खर मास शुरू हो जाएगा। जो 14 जनवरी 2021 तक रहेगा। खर मास में विवाह अादि शुभ मुहूर्त नहीं होते है। इसके बाद 19 जनवरी को गुरु तारा अस्त हो जाएगा और 16 फरवरी तक अस्त ही रहेगा। गुरु ग्रह अस्त होने पर भी शुभ विवाह नहीं होता है। 16 फरवरी से 17 अप्रैल तक शुक्र ग्रह अस्त रहेगा। इस कारण 11 दिसंबर के बाद अगले 4 महीने तक विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नहीं रहेंगे। 22 अप्रैल 2021 को साल का पहला शुभ मुहूर्त होगा। तभी शादिया व शुभकार्यों का शुभारंभ होगा।
नवंबर में 2 और दिसंबर में 5 शादी के मुहूर्त
25 नवंबर को देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन विवाह का मुहूर्त है। इसके बाद 30 नवंबर को मुहूर्त रहेगा। दिसंबर माह में 1, 7, 8, 9 और 11 तारीख को विवाह के मुहूर्त रहेंगे। मान्यता के अनुसार देव शयनी ग्यारस के बाद कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है और देव उठनी ग्यारस के बाद शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/mandsaur/news/weddings-will-not-happen-after-december-11-muhurat-on-april-21-127850881.html
No comments:
Post a Comment