शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब रखने और बेचने की सूचना पर शुक्रवार को आबकारी और पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापे मारकर 10 तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ ही हजारों रुपए कीमत की शराब जब्त की है। सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि जलालपुर में पुलिस ने छापा डालकर पप्पू कुशवाह, जितेंद्र किरार, संतोष किरार, ज्ञान सिंह, हुकुम सिंह, जगदीश धाकड़, कृष्ण कुमार धाकड़ और पप्पू सिंह को गिरफ्तार किया है। यहां पर दो जगह भट्टी मिली, जिसमें अवैध शराब बनाई जा रही थी। वहीं आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त संदीप शर्मा ने बताया कि उनकी टीमों ने लक्ष्मण तलैया और विक्की फैक्ट्री इलाके में चल रहे अवैध शराब के अड्डाें पर छापा मारकर आकाश सेन और रोहित वाल्मीक को गिरफ्तार कर लिया। उधर, झांसी रोड पर व्यापारी मनोज जेठवानी की जमीन की चौकीदारी करने वाले युवक दामोदर गुप्ता की दुकान में शुक्रवार को कुछ पुलिसकर्मी घुस गए। अवैध शराब की सूचना पर यह लोग पहुंचे थे। जब चौकीदार ने पुलिसकर्मियों को टोका ताे दुकान में तोड़फोड़ कर दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/excise-and-police-team-raided-and-caught-10-liquor-smugglers-127775899.html
No comments:
Post a Comment