Monday, February 24, 2020

पॉवर पाइंट पर समझाए केंद्र सरकार के निर्देश


धार| जनगणना निदेशालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में जनगणना 2021 का प्रथम चरण मई से शुरू हाेगा। इसके लिए साेमवार काे जिला पंचायत सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण जनगणना निदेशालय भोपाल से शहादत्तपुरी व राजेश माैर्य ने दिया। उन्हाेंने जनगणना में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियाें काे मकानों की गणना और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर अद्यतन करने के लिए भारत सरकार द्वारा दिए निर्देश पाॅवर पाइंट पर समझाए। 27 फरवरी तक प्रशिक्षण चलेगा। 1 मई से 14 जून तक मकान गणना हाेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-explain-the-instructions-of-the-central-government-on-the-power-point-071530-6705919.html

No comments:

Post a Comment