Saturday, February 29, 2020

निजी कॉलेजों ने तय फीस से अधिक वसूली तो लग सकता है जुर्माना


प्राइवेट कॉलेजों में छात्र-छात्राओं पर लेट फीस के साथ फीस जमा कराने के लिए के मामले सामने आ रहे हैं। छात्रों को कोई लिखित में सूचना दिए बिना जुर्माना सहित फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। यानी छात्रों से विभिन्न कारण बताकर तय फीस से अधिक फीस ली जा रही है। इसके चलते एडमिशन एंड फी रेगुलेटरी कमेटी (एफआरसी) के चेयरमैन डॉ. कमलाकर सिंह ने संज्ञान लिया है। सचिवालय ने शनिवार को सभी कॉलेज संचालकों को चिट्ठी जारी की है और ज्यादा राशि वसूलने पर दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी है।

सचिवालय की ओर से कहा गया है कमेटी ने निजी क्षेत्र के कॉलेजों की सत्र 2021-22 तक के तीन सत्रों के ब्लॉक के लिए फीस तय की है। कमेटी ने 2019-20 से एच्छिक मद में ली जाने वाली फीस भी निर्धारित की गई है। इसकी जानकारी कॉलेजों को भेजी गई है। कमेटी को विभिन्न माध्यमों से आवेदन प्राप्त हो रहे हैं कुछ कॉलेजों द्वारा तय फीस से अधिक फीस ली जा रही है। इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। इसमें जुर्माना सहित मान्यता समाप्ति के लिए कार्रवाई की जा सकती है।

कमेटी को इस तरह पहुंचा सकते हैं शिकायत...

ऐसे निजी कॉलेज जो प्रोफेशनल कोर्स संचालित करते हैं। उनकी फीस विभिन्न द्वारा की जाती है। फीस की जानकारी छात्र व उनके अभिभावक पोर्टल http://www.afrcmp.org/ से प्राप्त कर सकते हैं। इसी के माध्यम से ग्रीवांस ऑप्शन का उपयोग कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। ईमेल-afrcmp@gmail.com पर भी शिकायत पहुंचा सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-private-colleges-may-be-fined-if-they-recover-more-than-the-fixed-fees-070639-6745820.html

No comments:

Post a Comment