Monday, February 24, 2020

आज के ‘श्रवण कुमार’; चार युवक वृद्धाश्रमों के 1400 बुजुर्गों को करा चुके इष्ट देव के मुफ्त ऑनलाइन दर्शन


शहर के चार युवा। बुजुर्गों के लिए बने ‘श्रवण कुमार। अब तक करीब 1400 बुजुर्ग अपने-अपने इष्ट देव के नि:शुल्क ऑनलाइन दर्शन करा चुके हैं। अभिषेक अग्रवाल, मयूर जैन, अंकित छाबड़ा और वैभव जोशी ने छह माह पहले ऑनलाइन पूजा कराने के नाम पर एक वेबसाइट शुरू की। चारों युवा आश्रम या घरों मेंं जाकर बुजुर्गों को दर्शन करवाते हैं।

महाकाल, त्र्यंबकेश्वर से लेकर अन्य धार्मिक स्थलों के कराए दर्शन

{70 वर्षीय संध्या पवार सन् 2000 से वृद्धा आश्रम में हैं। कई बार उज्जैन महाकाल दर्शन का मन हुआ, लेकिन कभी नहीं जा सकीं, लेकिन जब उन्होंने अपने कमरे में बैठे-बैठे महाकाल के दर्शन किए तो वह बहुत खुश हुईं।

{65 वर्षीय कला बाई 12 साल से वृद्धा आश्रम में हैं। 2 साल पहले इनके पति नारायण तंवर की मौत हो गई। इनकी भी इच्छा महाकाल दर्शन करने की थी। शारीरिक समस्याओं के चलते वहां नहीं जा पा रही थी। बाद में इन्होंने भी आश्रम से ही प्रभु के दर्शन किए।

{62 साल के गोविंद गोयल का चलना फिरना मुश्किल है। इनकी इच्छा बाबा त्र्यंबकेश्वर के दर्शन करने की थी, लेकिन इतनी दूर जाना इनके वश में नहीं था। इन्होंने भी आश्रम से ही ई-अभिषेक किया। गोयल का कहना है कि अब उनका मन काफी शांत रहता है।

इलाहाबाद में संगम देखने गए, पंडितों ने परेशान
किया, तब आया ऑनलाइन दर्शन का ख्याल


अभिषेक अग्रवाल के मुताबिक, वे इलाहबाद में एक परीक्षा देने गए थे। इसी दौरान गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम देखने पहुंच गए। वहां पंडितों ने घेर लिया। सब समझने लगे कि वह पिंडदान कराने आए हैं। वे लोग यजमान का नाम, मृत्यु की तारीख पूछने लगे। अभिषेक ने बताया कि वे इतने परेशान हो गए कि बड़ी
मुश्किल से समझाया कि पिताजी स्वस्थ हैं। मैं घूमने आया हूं। फिर भी कुछ लोग पीछा करने लगे। ख्याल आया कि वाकई में जो लोग पिंड दान के लिए यहां आते होंगे तो उन्हें कितनी परेशानी होती होगी। ऊपर से यह भी किसी को नहीं पता कि कौन कितना विद्वान पंडित है जो पूरे विधिवत तरीके से पूजा कराए। क्या पता जितने रुपए मांग रहे हैं वह सही है या नहीं। ये विचार लेकर वे उज्जैन पहुंचे और साथियों के साथ मिलकर उज्जैन में एक तीर्थ पुरोहित मित्र से बात की। इसके बाद वेब साइट बनाकर देशभर के प्रमुख तीर्थ स्थल, उन विद्वान पुरोहितों को जोड़ा और उनसे संपर्क कर यग्नि का प्लेटफॉर्म तैयार किया। मयूर ने बताया कि बुजुर्गों को
हमारी टीम उज्जैन और त्र्यंबकेश्वर में करीब 115 तरह की पूजाएं, दोष निवारण, अभिषेक
नि:शुल्क करा चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news today39s 39shravan kumar39 free online darshan of ishta dev who has done 1400 elders of four youth old age homes


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-today39s-39shravan-kumar39-free-online-darshan-of-ishta-dev-who-has-done-1400-elders-of-four-youth-old-age-homes-071527-6705861.html

No comments:

Post a Comment