Saturday, February 29, 2020

बाहर हुए 465 अतिथि विद्वानों ने दोबारा किया काॅलेजों में ज्वाइन


भोपाल | शाहजहांनी पार्क में अतिथि विद्वान अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। इधर, उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कॉलेजों में अतिथि विद्वानों के 618 पदों के लिए च्वॉइस फिलिंग कर करीब 465 अतिथि विद्वानों ने ज्वाइन कर लिया हैं। शेष पदों के लिए दोबारा च्वॉइस फिलिंग कराते हुए मेरिट के आधार पर ज्वाइनिंग कराने की प्रक्रिया जारी रहेगी। मंत्री ने बताया कि एमपीपीएससी से 3148 नियमित नियुक्तियां की गईं। इसमें लगभग 756 अतिथि विद्वानों का भी चयन हुआ। विभाग में अब 4193 अतिथि विद्वान हैं, जिनमें से 2563 कार्यरत हैं, यानी यह अप्रभावित है। लगभग 1630 अतिथि विद्वान नियमित नियुक्तियों के फलस्वरूप फॉलेन आउट हुए हैं। नियमित नियुक्तियां एवं कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-465-guest-scholars-outside-join-colleges-again-070632-6745826.html

No comments:

Post a Comment