Monday, February 24, 2020

रेस्क्यू टीम ने तीन बीट के जंगलाें में की तेंदुए की सर्चिंग, शाम काे घटनास्थल से 10 फीट दूर बकरी पिंजरे में बांधी


मांगाेद-मनावर मार्ग स्थित नयापुरा के हाथीपावा क्षेत्र में चने की रखवाली के लिए परिवार सहित साे रहे सात वर्षीय बालक अानंद पिता मंजराव खराड़ी का शनिवार रात तेंदुए ने शिकार किया था। साेमवार काे इंदाैर की वन्य प्राणी रेस्क्यू टीम क्षेत्र में पहुंची। घटनास्थल काे देखने के बाद हाथीपावा, कड़दा, केशवी, वाटका नाला, पांच पिपल्या, टांडा क्षेत्र से लगे वन्य ग्रामों के जंगलाें में दिनभर तेंदुए की सर्चिंग की
लेकिन तेंदुअा नहीं दिखा। शाम 6 बजे बाद घटनास्थल से करीब 10 कदम दूर जिस दिशा से तेंदुअा अाया था उसी दिशा में पिंजरा रखा। जिसमें 15 किलाे वजनी बकरी बांध पिंजरा रखा।

60 आदमखोर तेंदुए को पकड़ने वाली इंदौर रीजनल वन्य प्राणी की 10 सदस्यीय रेस्क्यू टीम सोमवार सुबह 10 बजे क्षेत्र में पहुुंच गई थी। सबसे पहले घटनास्थल का निरीक्षण कर जहां से तेंदुआ बालक काे ले गया था वहां 80 फीट गहरी खाई में भी गए। टीम जंगलों मेंं पगडंडी वाले रास्तों तथा अन्य रास्तों पर तेंदुए के पंजों के निशान तलाशते रहे किंतु जंगलों में पथरीली जमीन होने के कारण तेंदुए के पंजे के निशान नहीं मिल पाए। रेस्क्यू टीम ने घने जंगलों में तेंदुए के रुकनेे के ठिकानों को भी चिह्नित किया। रेस्क्यू टीम के सदस्य व डिप्टी रेंजर राजाराम कल्याणे, शेरसिंह वनपाल, वनरक्षक सोहनलाल दसोरिया, प्रवीण, विकास चौहान, प्रकाश बोके अादि ने घटनास्थल समेत 15 से अधिक जगह तेंदुए की तलाश की। अमझेरा रेंज के रामसिंह वास्केल ने बताया देर शाम तक जंगलों की सर्चिंग के बाद बकरी बांधकर दोनोंं तरफ से दरवाजे (शटर) वाला पिंजरा रखा है। वनपाल शेरसिंह ने बताया कि तेंदुआ शिकार के बाद 25 किमी तक तेज रफ्तार में विचरण कर सकता है। यह जरूरी नहीं है कि वह उसी स्थान पर आएगा। वैसे यहां का माहौल ठीक रहा तो शीघ्र तेंदुए को पकड़ लेंगे।

दहशत का रहा माहौल

रविवार को पूरा दिन नयापुरा समेत क्षेत्र का माहौल था। हाट बाजार, मंदिर पुजारी और प्रतिदिन जंगल क्षेत्र से आना जाना करने वाले शाम 5 बजे के पहले अपने घर पहुंचे। वहीं सोमवार को मवेशी चराने वाले भी बस्ती से आगे नहीं गए। वन विभाग के कर्मचारियों ने पैदल जंगल में जाने वाले वनवासियों को सावधान रहने की सलाह दी।

रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल के समीप बकरी बांधकर रखा पिंजरा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news rescue team searches for leopard in the forest of three beats tied it in a goat cage 10 feet away from the evening


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-rescue-team-searches-for-leopard-in-the-forest-of-three-beats-tied-it-in-a-goat-cage-10-feet-away-from-the-evening-071554-6705909.html

No comments:

Post a Comment