Tuesday, February 25, 2020

सांसद बोले- अमृत योजना के कामों को लेकर न कोई नक्शा न ही प्लान, इसलिए छूट रहे कई वार्ड


सांसद विवेक नारायण शेजवलकर मंगलवार को कलेक्टोरेट परिसर में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में अमृत योजना के कार्यों को लेकर अफसरों पर बिफर गए।

निगम अफसरों ने जब अमृत योजना के कार्यों के बारे में बताना शुरू किया तो सांसद ने टोकते हुए कहा, शहर में अमृत योजना के तहत अब तक हुए कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं है। इसकी शुरूआत ही गलत हुई है। पहले फेज के वक्त से लेकर दूसरे फेज के टाइम तक इस योजना के तहत शहर में पानी और सीवर की लाइनें बिछाने के लिए न कोई अधिकृत नक्शा निगम के पास है न ही कोई प्लान। सिर्फ पार्षदों की डिमांड के आधार पर पानी और सीवर लाइनें डाली जा रही हैं। कोई विस्तृत प्लान न होने से शहर में वार्ड 60 से लेकर 66 तक के इलाके तो छूटे ही हैं, इनके अलावा शहर के भीतरी वार्डों में भी कई गली-मोहल्ले और कॉलोनियाें में सीवर व पानी की लाइनें अब तक नहीं डल पाई हैं। बैठक में सांसद ने कहा कि जो छूटे हुए इलाके हैं और कैंटोनमेंट की कॉलोनियां हैं, उन्हें भी अमृत योजना में शामिल कर पानी और सीवर की लाइनें डलवाएं।

मंत्री प्रद्युम्न सिंह बोले- अवैध कॉलोनियों में विद्युतीकरण के लिए जनप्रतिनिधि दें फंड

बैठक में मौजूद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि शहर की जो अवैध कॉलोनियां हैं, उनमें वैध तरीके से विद्युतीकरण के काम फंड न मिल पाने की वजह से अटके हुए हैं। इनमें फंड या तो इन कॉलोनियों के लोग जुटाकर दें या फिर इनके जन प्रतिनिधि। ऐसे में यह हम जन प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि सांसद और विधायक निधि से विद्युतीकरण के लिए फंड इकट्ठा किया जाए इसलिए कलेक्टर जल्द ही सभी विधायक और सांसद की अलग से बैठक सुनिश्चित कराएं। बैठक में ग्वालियर ग्रामीण विधायक भारत सिंह कुशवाहा ने मुद्दा उठाया कि रतनगढ़ माता मार्ग से जिगनिया सड़क मार्ग में चिकली काली गिट्टी इस्तेमाल की गई जो मानक के अनुरूप नहीं है। बैठक में सभी निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सड़क निर्माण के कामों में अब स्लेटी चिकनी काली गिट्टी इस्तेमाल न की जाए।


इन योजनाओं की भी हुई समीक्षा

राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यों की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में मौजूद सांसद विवेक शेजवलकर, मंत्री प्रद्युम्न सिंह एवं विधायक भारत सिंह।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gwalior News - mp news mp said there is no map nor plan for the works of amrit yojana so many wards are missing


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-mp-said-there-is-no-map-nor-plan-for-the-works-of-amrit-yojana-so-many-wards-are-missing-072627-6713197.html

No comments:

Post a Comment