गुना | मृगवास के मोतीपुरा आबाद गांव से अपहृत किशोरी को पुलिस तलाश नहीं पाई है। इस मामले में किशोरी के पिता कल्लू बंजारा ने एसपी को आवेदन सौंपकर धरने की अनुमति मांगी है।
किशोरी के पिता का कहना है कि उसकी बेटी कक्षा 8वीं में अध्ययनरत थी। उसे झिरीचक निवासी प्रकाश बंजारा उठाकर ले गया है। किशोरी की उम्र 15 वर्ष है। पिता ने आरोप लगाया है कि बेटी को गायब कराने में राकेश बंजारे का भी हाथ है, लेकिन पुलिस प्रकाश पर ही मामला दर्ज किया है। यह भी आरोप है कि लाखन गुर्जर के माध्यम से उससे 15 हजार रुपए थाना प्रभारी ने ले लिए हैं लेकिन बेटी को अब तक तलाश कर नहीं दिया है। यह राशि वापस दिलाने की मांग भी की है। वहीं थाना प्रभारी मृगवास का कहना है कि प्रकाश पर मामला दर्ज है। वहीं राकेश बंजारे गांव में ही है, उस पर लगे आरोपों की जांच हो चुकी है। मैंने कोई पैसे नहीं लिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-the-family-could-not-find-the-kidnapped-teenager-said-allow-the-strike-072540-6714964.html
No comments:
Post a Comment