Saturday, February 29, 2020

12 हजार सब इंजीनियरों को मिलेगा असिस्टेंट इंजीनियर का पदनाम


दो हजार संवर्गों के एक लाख कर्मचारियों पर भी लागू होगा नया पदनाम फॉर्मूला

राज्य सरकार 28 साल की सेवा पूरी कर चुके प्रदेश में कार्यरत 12 हजार सब इंजीनियर को असिस्टेंट इंजीनियर का पदनाम देने जा रही है। इसकी वजह- वर्तमान में जिन कर्मियों का पदनाम सब इंजीनियर है, उन्हें वेतन अधीक्षण यंत्री के स्तर का मिल रहा है।

सामान्य प्रशासन विभाग मामले को मंजूरी के लिए कैबिनेट में लाएगा। नए पदनाम दिए जाने का मामला सुलझने पर आगे इसका फायदा प्रदेश में दो हजार संवर्गों में कार्यरत एक लाख से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा, जिन्हें पदोन्नति नहीं मिल पा रही है। दरअसल, नया पदनाम दिए जाने के मामले में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव केके सिंह की आपत्ति थी कि संबंधित विभाग यह लिखकर दें कि इस प्रक्रिया में सरकार पर किसी तरह का कोई आर्थिक बोझ नहीं आएगा। इसके बाद लोक निर्माण, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय और ग्रामीण स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जीएडी को भेजे अभिमत में स्पष्ट कर दिया है कि कर्मचारियों की पदोन्नति पद का नया पदनाम दिए जाने पर किसी तरह का कोई आर्थिक बोझ नहीं आएगा। अब आगे इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा है, जहां से मंजूरी के बाद इसे कैबिनेट में लाया जाएगा।


डॉ. गोविंद सिंह, सामान्य प्रशासन मंत्री



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-12-thousand-sub-engineers-will-get-the-designation-of-assistant-engineer-070626-6745823.html

No comments:

Post a Comment