सिद्दीकगंज वन क्षेत्र के बीच बसा हुआ है। यहां पर पिछले साल भी जंगली जानवरों ने आतंक मचा रखा था। वहीं इस बार भी पिछले एक महीने से गांव में आकर मवेशियों को अपना निशाना बना रहा है। जिसके चलते अभी तक एक दर्जन मवेशी को मार चुका है। पिछले पांच दिनों में एक बैल व एक गाय को अपना निशाना बना चुका है। इसके बाद भी वन विभाग अधिकारी सर्चिंग नहीं कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने तेंदुआ की तरह का जानवर घूमते हुए भी देखा है। एक सप्ताह पूर्व बुधवार को मुकेश कुमार पुत्र नरपत सिंह अपने खेत पर मवेशी बांधकर घर आ गए थे। जब उन्होंने सुबह जाकर देखा तो उनका एक बेल मरा हुआ पड़ा था। जिसके ऊपर गर्दन पर दांत बने हुए थे। पिछला हिस्सा जंगली जानवर द्वारा खा गया था। इसे देखते हुए मुकेश वर्मा द्वारा गांव के अन्य लोगों को इसके बारे में बताया गया व उसका पीएम कराया था। इसी तरह गांव के शंकर वर्मा व भूपेश वर्मा ने बताया गया कि हम लोग जब रात के समय खेत पर पलेवा करने जाते हैं तो कई बार हमारे द्वारा जंगली जानवर तेंदुआ देखा गया है। इस जंगली जानवर द्वारा हर 2 से 3 दिन में यहां एक मवेशी को मारकर खा जाता है। जिससे हमारे क्षेत्र में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। हम लोग जब खेत पर रात में जाते हैं तो 4 से 5 लोग साथ जाते हैं। कई बार तो हम लोग डर के मारे खेत पर भी नहीं जा पाते हैं। गांव के बालू वर्मा ने बताया कि हम लोग जंगली जानवर के डर से रात में नहीं जाते है। अधिकांश काम दिन में ही निपटा रहे हैं। हम लोगों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग व थाने ने कई बार दे चुके हैं, लेकिन फिर भी अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। वन विभाग टीम अभी तक देखने भी नहीं पहुंची है।
इस संबंध में वन विभाग सिद्दीकगंज के डिप्टी रेंजर चंदर सिंह भिलाला का कहना है कि ग्रामीणों ने सूचना दी है सर्चिंग की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-panic-among-villagers-due-to-wild-animal-terror-in-siddikganj-063110-6722832.html
No comments:
Post a Comment