Saturday, February 29, 2020

बिजली कंपनी में आई नई क्रेन, 20 टन वजनी पावर ट्रांसफॉर्मर भी उठाएगी


इंदौर | मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली कंपनी को नई क्रेन मिली है। यह 20 टन वजन वाले ट्रांसफॉर्मर को भी उठा सकती है। कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास नरवाल ने शनिवार को इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि इससे ग्रिड पर पावर ट्रांसफॉर्मर ले जाने के काम में तेजी आएगी। क्रेन की कीमत 35 लाख है। अब तक किराए की क्रेन से काम कराए जाते थे। इससे लाखों रुपए किराए के बचेंगे। कार्यपालन यंत्री भंडार आशीष सराफ ने बताया कि अन्य पांच भंडार गृह धार, बड़वाह, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर में भी 28 लाख कीमत वाली क्रेन लगाई जा रही है, जो 15 टन वजन के पावर ट्रांसफॉर्मर उठाने, उतारने का काम करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-new-crane-coming-to-power-company-will-also-carry-20-ton-power-transformer-070643-6745814.html

No comments:

Post a Comment