सतना | अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर रोकने पर माफिया ने तहसीलदार अजय राज सिंह से पहले गाली गलौज की, फिर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर दी। इसका विरोध करने पर तहसीलदार के साथ आए नाजिर पर भी हथौड़े से
हमला कर दिया। फिलहाल आरोपी सुदीप तपसी पुलिस गिरफ्त में है। वह शिक्षा विभाग के कहरी संकुल में लिपिक है
और डीजल की कालाबाजारी के आरोप में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।
कागज मांगे तो बरस पड़ा- पुलिस के मुताबिक तहसीलदार अपने नाजिर प्रह्लाद शर्मा के साथ उचेहरा रेलवे क्रॉसिंग पर अवैध परिवहन की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर एमपी 19सी/0161 वहां से गुजरा। तहसीलदार ने उसे रोकर कागज मांगे तो ड्राइवर ने अपने मालिक सुदीप तपसी को फोन कर मौके पर बुला लिया। तहसीलदार ट्रॉली को थाने ले जाना चाह रहे थे, लेकिन आरोपी सुदीप ने तहसीलदार को जान से मारने की धमकी दी और नाजिर पर हथौड़े से हमला कर दिया।
आरोपी सुदीप
अजय राज सिंह
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-illegal-sand-tractor-stopped-mafia-beat-tehsildar-063024-6730007.html
No comments:
Post a Comment