आष्टा| पिछले एक सप्ताह से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पिछले चार से पांच दिन से सुबह व शाम के समय तापमान में गिरावट हुई है। ठंड का असर कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली थी। वहीं शनिवार व रविवार को सुबह फिर से कोहरे की स्थिति भी बनी थी। हालांकि दोपहर के समय धूप में जरूर तेजी देखने को मिली, लेकिन कुछ देर बाद फिर से बादल छाने व ठंडी हवाओं ने मौसम को सर्द बना दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-due-to-changing-weather-cold-again-increased-063107-6722830.html
No comments:
Post a Comment