गुना स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर भारतीय हिंदी साहित्य सभा के केंद्रीय दल ने एक समीक्षा बैठक ली। बैठक का मुख्य उद्देश्य 16 फरवरी को आयोजित संभागीय साहित्यकार सम्मेलन कार्यक्रम की समीक्षा करना था। केंद्रीय दल का नेतृत्व बसंत पुरोहित अध्यक्ष ने किया। सभा में अविनाश बाबू महामंत्री उपेंद्र कस्तूरे व सभा के तीन कार्यकारिणी सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद गुना इकाई के सभी पदाधिकारी व सभी सदस्य बैठक में मौजूद रहे। केंद्रीय दल संभागीय साहित्यकार सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए गुना इकाई को बधाई दी और साथ ही कहा कि सफलतापूर्वक संपन्न हुए इस कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन के लिए तैयार रहें। अखिल भारतीय साहित्य परिषद गुना इकाई की अध्यक्ष डॉ. रमा सिंह ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय गुना इकाई के समर्पण और संस्कार को दिया। अंत में ग्वालियर से पधारे सभा के केंद्रीय दल का ऋषिकेश भार्गव ने आभार माना, साथ ही उपस्थित सभी सदस्यों व कार्यक्रम के सभी सहयोगियों का भी आभार माना। इस अवसर पर संरक्षक दिनेश बिरथरे, संयोजक दिलीप सक्सेना, उपाध्यक्ष आनंद कृष्णानी, वीपी सिंह, देवेंद्र सोलंकी, अविनाश श्रीवास्तव, गोविंद मीणा, अमिताभ गुप्ता, मधुबाला सक्सेना, शंभू सिंह,कोषाध्यक्ष व अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। विशेष उपस्थिति संतोष यादव एसएल मेमोरियल व निर्भया प्रभारी पंवार मैडम की रही।
बैठक में मौजूद केंद्रीय दल एवं स्थानीय पदाधिकारी विचार-विमर्श करते हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-the-success-of-the-conference-is-attributed-to-dedication-and-culture-rama-072519-6714988.html
No comments:
Post a Comment