ड्यूटी से लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। घटना भिंड रोड की है। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। महाराजपुरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
भिंड का रहने वाला देवेंद्र सिंह भदौरिया ग्वालियर में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। छह महीने पहले ही वह ग्वालियर आया था। वह मालनपुर स्थित फैक्टरी में नौकरी करता था। सोमवार शाम करीब 7 बजे वह अपनी बाइक से घर लाैट रहा था। तभी लक्ष्मणगढ़ पुल के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। वह उछलकर झाड़ियों में गिरा। इस दौरान बाइक से जा रहे दो अन्य युवकों ने पुलिस और एंबुलेंस को फोनकर बुलाया और घायल को अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। बस की पहचान नहीं हो सकी है।
लक्ष्मणगढ़ पुल के पास शाम 7 बजे हुई दुर्घटना
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-youth-returning-from-duty-collides-with-bus-dies-072610-6713190.html
No comments:
Post a Comment