Tuesday, February 25, 2020

गर्मी का इंतजार... नमी घटने अाैर तापमान बढ़ने से ही मिलेगी हवा से फैलने वाले वायरस रोगों से मुक्ति


जिले में ओलावृष्टि और बारिश से अंचल में बढ़ी ठंडक, रात का पारा एक डिग्री गिरा

चीन में कोरोना की खबराें के बीच अब स्वाइन फ्लू का वायरस लोगों को डराने लगा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मप्र में स्वाइन फ्लू से पहली मौत का मामला सामने आ चुका है। डाक्टरों का कहना है कि हवा से फैलने वाले वायरस की वजह से यह रोग होते हैं। इन पर रोकथाम तभी हो सकती है जब मौसम बदल जाए। नम और ठंडा मौसम इस तरह के रोगों को फैलने वाले वायरस के लिए अनुकूल होता है।

ऐसे में विभाग को फिलहाल इस बात का इंतजार है सर्दियां जल्द से जल्द बिदा हो जाएं। गर्मियां आने के साथ ही कम से कम इन वायरसों का आतंक कम होता जाएगा। जब रात में तापमान लगातार 20 डिग्री और दिन में 30 से अधिक रहने लगता है तो हवा से फैलने वाले वायरस निष्क्रिय हो जाते हैं।

मार्च के पहले पखवाड़े तक मौसम में बना सकता है उतार चढ़ाव : मौसम विभाग के मुताबिक मार्च पहले पखवाड़े तक उतार-चढ़ाव का ट्रेंड बना रहने की संभावना है। मसलन 4 दिन पहले तक मौसम अच्छा खासा गर्म होने लगा था। इसके बाद उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इसमें बदलाव आया और फिर ठंडक लौट आई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सोमवार के मुकाबले एक डिग्री कम रहा। नमी का स्तर भी 80 फीसदी पर बना हुआ है। यह बीते 3 दिन के मुकाबले कम है लेकिन कुल मिलाकर अभी जो मौसम है वह हवा से फैलने वाले वायरस के लिए पूरी तरह अनुकूल है।

80 फीसदी मरीज वायरल रोगों से पीड़ित : जिला अस्पताल में एक माह के दौरान रोजाना 500 से 800 मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। 80 फीसदी वायरल रोगों के हैं।

क्या कहते हैं जानकार


-डॉ. गौरव तिवारी, मेडीसिन विशेषज्ञ, जिला अस्पताल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Guna News - mp news waiting for the heat only by decreasing humidity and increasing temperature you will get freedom from virus diseases spread by air


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-waiting-for-the-heat-only-by-decreasing-humidity-and-increasing-temperature-you-will-get-freedom-from-virus-diseases-spread-by-air-072527-6714956.html

No comments:

Post a Comment