Thursday, February 27, 2020

खुद की साउंड प्रूफ बिल्डिंग में चलेगा कन्या हासे स्कूल


अब जिला मुख्यालय पर कन्या स्कूल की दो बिल्डिंग होगी। फिलहाल मिडिल स्कूल की बिल्डिंग में चल रहे कन्या हायर सेकंडरी स्कूल को खुद की बिल्डिंग मिल चुकी हैं। उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बिल्डिंग कन्या स्कूल के संचालन के लिए कलेक्टर ने उपलब्ध कराई है। इस बिल्डिंग के मिलने से छात्राओं काे काफी राहत मिलेगी।

दरअसल मुख्यालय पर कन्या स्कूल की फिलहाल 1 ही बिल्डिंग है, जिसमें कन्या मिडिल और हायर सेकंडरी स्कूल संचालित होता। दो शिफ्ट में चलने वाले स्कूल में करीब 2 हजार छात्राएं पढ़ती हैं। इस समस्या को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने कलेक्टर और विधायक से स्कूल को दूसरी बिल्डिंग उपलब्ध कराए जाने की मांग रखी थी। जिस पर उत्कृष्ट स्कूल की बिल्डिंग कन्या स्कूल के लिए कलेक्टर ने उपलब्ध करा दी। इस बिल्डिंग को पीडब्ल्यूडी डिसमेंटल कर चुका है, हाल में इस बिल्डिंग में क्लास लगाना संभव नहीं है। जिसकी मरम्मत और सौंदर्यीकरण होने के बाद इस बिल्डिंग में क्लासों को संचालित किया जाएगा।

हाल ही में बदला है कन्या स्कूल का स्वरूप

जिस बिल्डिंग में कन्या स्कूल संचालित होता है उसकी हालत पहले बहुत ही खराब थी। जो जगह-जगह से क्षतिग्रस्त थी, अनावश्यक पौधे यहां उग आए थे। लेकिन विधायक ने शिक्षा उपकर की राशि से इस बिल्डिंग को बेहतर कराया था। जिले की पहली पिंक टॉयलेट इस बिल्डिंग में बनाई गई है। साथ ही इस बिल्डिंग को प्राइवेट स्कूलों की तरह बेहतर बनाया है।

साउंड प्रूफ रहेगी कन्या स्कूल की बिल्डिंग

कन्या स्कूल प्राचार्य ने बताया कि इस बिल्डिंग को तीन मंजिला बनाने की योजना है। जहां इंडोर आैर आउट डोर की व्यवस्था कराई जाएगी। इसे साउंड प्रूफ बनवाएंगे जिससे स्कूल के बाहर हो रहे ध्वनि प्रदूषण की आवाज अंदर न आ पाए। इसमें आधुनिक लैब, प्ले ग्राउंड तैयार करवाएंगे जिससे छात्राओं की खेल गतिविधियां भी होती रहें। विधायक जजपाल सिंह जब स्कूल के कार्यक्रम में आए थे तब उनसे बिल्डिंग उपलब्ध कराए जाने की मांग रखी थी, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया था। कलेक्टर मेडम ने स्कूल को उत्कृष्ट स्कूल की बिल्डिंग उपलब्ध कराई है जिसे बेहतर बनाने के लिए अब विधायक जी के सहयोग से प्रयास किए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-kanya-haase-school-will-run-in-its-own-sound-proof-building-063114-6730998.html

No comments:

Post a Comment