नगर में नारायणी सेवा समिति ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि टीआई अरूणा सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान समिति ने सुहाग का सामान वितरण किया। मुख्य अतिथि टीआई अरुणा सिंह ने कहा कि महिलाओं को इस तरह का आयोजन करते रहना चाहिए। ताकि महिलाओं की झिझक दूर हो सके। वहीं दुनियादारी के दस्तूर सीखने को भी मिलता है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संध्या बजाज, उपाध्यक्ष अर्चना यादव, कल्पना आर्य, अनीता, नंदा सोनी, सचिव ममता बजाज, कोषाध्यक्ष मंजू तिवारी, सुष्मिता सोलंकी, कल्पना परमार, वंशिका परमार, मीडिया प्रभारी राखी यादव, रितू परमार, विशेष कार्यकारिणी सदस्य कीर्ति मेवाड़ा आदि उपस्थित रहे।
आष्टा नगर में नारायणी सेवा समिति ने एक कार्यक्रम आयोजित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-women-should-live-in-the-free-world-ti-aruna-singh-063130-6526207.html
No comments:
Post a Comment