जावर| शासन के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय जावर नगर में कॉलेज चलाे अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की निरंतरता में शासकीय उमा विद्यालय मेहतवाड़ा, सौरभ कान्वेंट हासे स्कूल जावर, शास्त्री स्मृति विद्या मंदिर उमा विद्यालय जावर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कजलास में संपर्क कर बैठकें आयोजित की गईं। जिसमें विद्यालयों के प्राचार्य, स्टाफ तथा हायर सेकंडरी कक्षाओं के विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों, विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, गांव की बेटी योजना, प्रतिभा किरण, विक्रमादित्य योजना, आवासीय योजना, निशुल्क पुस्तकें व स्टेशनरी वितरण योजना, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना आदि की जानकारी प्रदान की गई। कॉलेज चलो अभियान अंतर्गत उक्त जानकारियां महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक नरेंद्र कुमार शुक्ल, विशाल करंदीकर व पुलकित शर्मा ने दी। जिससे विद्यालयों के छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-awareness-contact-is-being-done-in-schools-regarding-the-college-chalo-abhiyan-063128-6526205.html
No comments:
Post a Comment