Monday, December 2, 2019

शिक्षकों की अनिवार्य सेवा निवृत्ति का आदेश वापस लेने की मांग, सौंपा ज्ञापन

प्रदेश के 16 शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिए जाने से शिक्षक नाराज है। राज्य शिक्षक संघ ने सोमवार को 20-50 फार्मूले के तहत जारी अनिवार्य सेवा निवृत्ति के आदेश को वापस लिए जाने की मांग की है।

संघ ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार महेंद्रसिंह चौहान को सौंपा। जिलाध्यक्ष रामनिवास जाट ने कहा कि 20 वर्ष की सेवा या फिर 50 वर्ष की आयु के फार्मूले पर प्रदेश के 16 शिक्षकों को अनिवार्य सेवा निवृत्ति दे दी गई है। संगठन इसका विरोध करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-demand-for-withdrawal-of-compulsory-retirement-of-teachers-memo-submitted-084140-6085310.html

No comments:

Post a Comment