Monday, December 2, 2019

स्टेडियम के पास 2 पार्कों में लगी घास की नहीं की कटाई

नेहरू स्टेडियम के पास स्थित दो पार्कों में बारिश में उगी घास की नपा ने अभी तक सफाई नहीं कराई है। इस कारण लोग इस पार्क का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। महाराणा प्रताप कॉलोनी, विष्णुपुरी कॉलोनी के भी यही हाल हैं।

नपा ने भगवान अग्रसेन के नाम पर करीब तीन साल पहले स्टेडियम के पास रोड के दोनों के ओर दो हिस्सों में पार्क बनाया। लेकिन इसे विकसित करने में रुचि नहीं ली। बारिश में उगी घास की भी अभी तक सफाई नहीं हुई। इस कारण मच्छर पनप रहे हैं। लोग भी घूमने नहीं जा पा रहे हैं। पार्क के एक हिस्से के बाजू में रात के समय इस चौराहे से गुजरने वाले लोग दुकान व पार्क की बाउंड्रीवाल के पास टाॅयलेट भी कर जाते हैं। नपा ने इस चौराहे पर सुविधाघर का इंतजाम नहीं किया है। इस संबंध में सीएमओ जीएस यादव ने कहा कि अब बारिश पूरी तरह बंद हो चुकी है। अभी कर्मचारी नेहरू पार्क की सफाई में लगे हैं।

हरदा। अामने सामने बने पार्कों के यह हैं हाल।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harda News - mp news no grass cutting in 2 parks near the stadium


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-no-grass-cutting-in-2-parks-near-the-stadium-084144-6085312.html

No comments:

Post a Comment