Friday, January 1, 2021

जिले के कोविड केयर सेंटर बंद किए, प्रशासन का होम आइसोलेशन पर जोर...

जिले के सभी कोविड केयर सेंटर को बंद कर दिया गया है। इन सेंटरों में 550 से ज्यादा बेड थे। हालांकि, ज्यादातर बेड सितंबर के बाद से ही खाली ही पड़े हुए थे। ऐसे में यह फैसला लिया गया है। अब प्रशासन का ज्यादा जोर होम आइसोलेशन पर ही रहेगा।
शहर में चार तो वहीं, जिले में अलग-अलग ब्लॉक में सेंटर बनाए गथे थे। शुरुआत में इन सेंटरों में ऐसे मरीजों को रखा जा रहा था, जोकि या तो शहर के बाहर से आए हैं... या फिर उनकी रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। लेकिन अब मरीज खुद ही होम आइसोलेशन की मांग कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन भी होम आइसोलेशन को प्राथमिकता पर ही रख रहा है। अभी 1269 लोग ऐसे है जो कि होम क्वारेंटाइन है। इनका रोज फॉलोअप भी लिया जा रहा है। ऐसे में जरूरत नहीं होने पर अब सेंटरों को बंद करने का फैसला लिया गया है। डॉ. प्रमोद प्रजापति ने बताया कि लंबे समय से ज्यादातर बेड खाली ही थे। आगे से ही बंद करने का फैसला लिया गया है।

निजी सेंटर ने कहा- परिजन का असहयोगात्मक रवैया, उपचार करने में असमर्थ

इधर, 80 फिट रोड स्थित मां गायत्री हॉस्पिटल को कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए चिन्हित किया था। लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने अब मरीजों का उपचार करने से मना कर दिया है। प्रबंधन का कहना है कि मरीज के परिजन निर्देशों का पालन नहीं कर रहे। इससे विवाद की स्थिति बन रही थी। इसकी सूचना सीएमएचओ को भी दे दी है। अब अस्पताल में सिर्फ नॉन कॉविड मरीजों का इलाज किया जाएगा।

रेलवे अस्पताल का ऐसा रवैया... निगेटिव बुजुर्ग को भी भर्ती करने से मना किया

शुक्रवार को रेलवे अस्पताल का मनमाना रवैया भी सामने आया। अस्पताल से 62 वर्षीय एक बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। बुजुर्ग जांच में नेगेटिव आए, उन्हें दोबारा रेलवे अस्पताल रेफर किया तो अस्पताल ने लेने से मना कर दिया। परिजन ने डॉ. अविनाश से फोन पर चर्चा भी की, लेकिन लंग इन्फेक्शन की बात सुनकर वे बेड नहीं होने की बात कहने लगे। डॉक्टर का कहना था 2 से 3 दिन उन्हें कॉलेज में ही रहने दो। ऐसे में बुजुर्ग को जिला अस्पताल में रेफर किया गया। रेलवे का ये रवैया इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि, ये मंडल का सबसे बड़ा अस्पताल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/districts-kovid-care-center-closed-administration-insists-on-home-isolation-128078352.html

No comments:

Post a Comment