भोपाल से लखनऊ के बीच शुरू होने वाली इंडिगो की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलाई जाएगी। इसकी शुरुआत 27 अगस्त से हो सकेगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल विक्रम का कहना है कि इस महीने में कई शहरों से भोपाल की कनेक्टिविटी होने की संभावना है।
समर शेड्यूल में इंडिगो ने भोपाल से कोलकाता, प्रयागराज, बेंगलुरू के साथ ही लखनऊ के लिए भी नई फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की थी। यह फ्लाइट्स लॉकडाउन के कारण शेड्यूल के अनुसार शुरू नहीं हो सकीं। लेकिन अनलॉक-3 की घोषणा के साथ ही एयरलाइन्स कंपनियां अपनी नई फ्लाइट्स शुरू करने की तैयारी में हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/indigo-27-to-start-flights-to-lucknow-three-days-a-week-127575923.html
No comments:
Post a Comment