Saturday, August 29, 2020

हाईकोर्ट ने माना- कोरोना काल में पुलिस और डॉक्टरों ने किए सराहनीय कार्य

कोरोना काल के दौरान संक्रमित मरीजों के इलाज को लेकर पुख्ता कदम उठाए जाने को लेकर होशंगाबाद की महिला समाजसेविका की ओर से दायर जनहित याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। अपने फैसले में चीफ जस्टिस अजय कुमार मित्तल और जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की युगलपीठ ने कहा- ‘कोरोना काल में पुलिस और डॉक्टरों ने सराहनीय कार्य किए और सरकार ने भी प्रभावी कदम उठाए हैं। चूँकि कोरोना संक्रमण को लेकर पहले से कई मामले लंबित हैं, इसलिए इस मामले पर आगे सुनवाई की कोई जरूरत नहीं है।’ होशंगाबाद की भावना विष्ट की ओर से 19 मार्च को दायर इस जनहित याचिका में कोरोना संकट के दौरान संक्रमण को फैलने से रोकने के संबंध में सरकार को आवश्यक निर्देश दिए जाने की प्रार्थना की गई थी। शासन की ओर से महाधिवक्ता पुरुषेन्द्र कौरव की दलीलों पर गौर करने के बाद युगलपीठ ने याचिका खारिज कर दी।
संक्रमित की पहचान उजागर करने संबंधी पीआईएल खारिज| कोरोना संक्रमित व संदिग्ध की पहचान प्रसारित, प्रकाशित करने वालों पर सख्त कार्रवाई किये जाने को लेकर इंदौर के अधिवक्ता ईश्वर कुमार की जनहित याचिका वापस लेने की वजह से सीजे की अध्यक्षता वाली बैंच ने खारिज कर दी है। शासन की ओर से उप महाधिवक्ता स्वप्निल गांगुली ने पैरवी की।

अगले सप्ताह भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही होगी सुनवाई
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अदालतों में अगले सप्ताह भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की जाएगी। चीफ जस्टिस अजय कुमार मित्तल के आदेश पर शनिवार को इस आशय के आदेश जारी किए गए।

सीजे ने पचमढ़ी में सेशन्स हाउस का किया लोकार्पण
पचमढ़ी पहला ऐसा पर्यटन स्थल बन गया है, जहाँ पर सेशन्स हाउस का निर्माण किया गया है। इसकी परिकल्पना देश के प्रधान न्यायाधीश शरद अरविन्द बोबडे ने की थी, जिसको साकार करते हुए चीफ जस्टिस अजय कुमार मित्तल ने शनिवार को नव निर्मित सेशन्स हाउस का लोकार्पण किया। अब पचमढ़ी भ्रमण पर आने वाले जिला न्यायालय के सेवारत एवं सेवानिवृत्त जज नवनिर्मित हाउस में रुक सकेंगे। चीफ जस्टिस श्री मित्तल ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करके वहाँ की व्यवस्थाओं की प्रशंसा भी की। इस मौके पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजेन्द्र कुमार वाणी, होशंगाबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रेश कुमार खरे आदि उपस्थित थे।पी-4

उज्जैन के मेहता और इन्दौर के हार्डिया हुए निर्वाचित
मप्र स्टेट बार काउंसिल चुनाव में शनिवार को उज्जैन के प्रताप मेहता और इन्दौर के हितोषी जय हार्डिया निर्वाचित हो चुके हैं। उनके निर्वाचन के बाद कोटा पार करने वाले प्रत्याशियों की संख्या 8 पर पहुँच गई है। निर्वाचन अधिकारी प्रशांत दुबे के अनुसार शनिवार को उज्जैन के आशीष उपाध्याय एलिमिनेट घोषित होने की वजह से चुनाव प्रक्रिया से बाहर हो गए। अब चुनाव मैदान में सिर्फ 20 उम्मीदवार ही बचे हैं।
माना जा रहा है कि मंगलवार को मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।पी-3



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
High Court admitted - Police and doctors did commendable work during Corona period


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/high-court-admitted-police-and-doctors-did-commendable-work-during-corona-period-127667112.html

No comments:

Post a Comment